कैसा रहेगा आपके लिए 1 और 2 अक्तूबर का दिन ??
1 और 2 अक्तूबर को मेष लग्नवालों के समक्ष स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, स्मार्ट लोगों का साथ मिलेगा! किसी कार्यक्रम में माता पक्ष का भी महत्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी! रूटीन काफी व्यवस्थित होगा , जिससे समय पर सारे कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा! किसी परिणाम में संयोग की बडी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी! मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है!
1 और 2 अक्तूबर को वृष लग्नवालों को किसी कार्यक्रम में भाई-बहन , बंधु-बांधवों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड सकती है। पत्नी या ससुराल पक्ष के साथ भी तालमेल बनाने की आवश्यकता पड सकती है। रूटीन मनमौजी ढंग का होगा , किसी कार्यक्रम को अंजाम देने में समय की कमी नहीं होगी। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है,कोई बडा खर्च उपस्थित होगा,बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान के साथ आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता पड सकती है।
1 और 2 अक्तूबर को मिथुन लग्नवालों के समक्ष धन की स्थिति को मजबूत बनाने के कार्यक्रम बनेंगे, संपन्न लोगों का साथ बनेगा। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। घर,गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों से सुखद जुडाव बन सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे ,किसी कार्यक्रम में पिता के साथ का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का माहौल भी मनोनुकूल होगा,काफी महत्वपूर्ण लाभ की प्राप्ति के लिए प्रयास बनेगा।
1 और 2 अक्तूबर को कर्क लग्नवालों के स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे। ये दो दिन बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए भी महत्वपूर्ण होंगे, संतान पक्ष के मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। झंझट उपस्थित हो सकते हैं , पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। किसी परिणाम में संयोग की बडी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। किसी कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी आपको बडी जबाबदेही मिल सकती है।
1 और 2 अक्तूबर को सिंह लग्नवालों के सामने माता पक्ष का भी महत्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान के मामले भी मजबूत महसूस होंगे। रूटीन मनमौजी ढंग का होगा , किसी कार्यक्रम को अंजाम देने में समय की कमी नहीं होगी। भाग्य , भगवान , धर्म - ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे। कोई बडा खर्च उपस्थित होगा, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान के साथ आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता पड सकती है।
1 और 2 अक्तूबर को कन्या लग्नवालों को किसी कार्यक्रम में भाई-बहन, बंधु-बांधवों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड सकती है। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष को लेकर सुखद अहसास बनेगा,वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। घर ,गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों से सुखद जुडाव बन सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। रूटीन काफी व्यवस्थित होगा ,जिससे समय पर सारे कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा। महत्वपूर्ण लाभ की प्राप्ति के लिए प्रयास बनेगा।
1 और 2 अक्तूबर को तुला लग्नवाले धन की स्थिति को मजबूत बनाने के कार्यक्रम बनाएंगे, संपन्न लोगों का साथ बनेगा। किसी कार्यक्रम में भाई-बहन , बंधु बांधवों के मामलों में सुखद अहसास बनेगा। झंझट उपस्थित हो सकते हैं ,पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड सकती है। पिता पक्ष का महत्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी आपको बडी जबाबदेही मिल सकती है।
1 और 2 अक्तूबर को वृश्चिक लग्नवालों को स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, स्मार्ट लोगों का साथ मिलेगा। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी , साख बना रहेगा। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा , संतान के मामले भी मजबूत महसूस होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। भाग्य , भगवान , धर्म - ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे।
1 और 2 अक्तूबर को धनु लग्नवालों को स्वास्थ्य अच्छा रहेगा , आत्मविश्वास भरपूर होगा। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष को लेकर सुखद अहसास बनेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए यह समय महत्वपूर्ण होगा , संतान पक्ष के मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। रूटीन काफी व्यवस्थित होगा , जिससे समय पर सारे कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा। कोई बडा खर्च उपस्थित होगा, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान के साथ आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता पड सकती है।
1 और 2 अक्तूबर को मकर लग्नवालों को किसी कार्यक्रम में भाई-बहन , बंधु बांधवों के मामलों में सुखद अहसास बनेगा। माता पक्ष का भी महत्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी। किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड सकती है,काफी महत्वपूर्ण लाभ की प्राप्ति के लिए प्रयास बनेगा। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
1 और 2 अक्तूबर को कुंभ लग्नवालों की धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी , साख बना रहेगा। किसी कार्यक्रम में भाई-बहन , बंधु-बांधवों के साथ तालमेल बैठाने की आपको आवश्यकता पड सकती है। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। पिता पक्ष का महत्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी आपको बडी जबाबदेही मिल सकती है। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है।
1 और 2 अक्तूबर को मीन लग्नवालों को स्वास्थ्य अच्छा रहेगा , आत्मविश्वास भरपूर होगा।
धन की स्थिति को मजबूत बनाने के कार्यक्रम बनेंगे, संपन्न लोगों का साथ बनेगा, बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए महत्वपूर्ण होगा, संतान पक्ष के मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। भाग्य,भगवान ,धर्म - ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे,किसी कार्यक्रम में पिता के साथ का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का माहौल भी मनोनुकूल होगा।

मेरे बारे में बताइए कुछ
ReplyDeletealokmohan12 @gmail .com